फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: रुपये नहीं गिन सका दूल्हा, दुल्हन बोली- नहीं करनी इससे शादी, लौटी बरात

Sun, 09 Jun 2024 06:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में दूल्हे के रुपये न गिन पाने पर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। बिना दुल्हन के बरात वापस लौट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के रामपुर बामपुर में भरथना इटावा से आई बरात बिना दुल्हन के लौट गई। दरअसल दूल्हे के रुपये न गिन पाने का कारण दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी देर तक समझौते का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बामपुर गांव में रामबहादुर के यहां भरथना इटावा के मोहल्ला टीला निवासी मनीष कुमार (दूल्हा) शुक्रवार की रात बरात लेकर पहुंचा था।

विज्ञापन


शादी की सभी रस्मों को विधिवत पूरा किया जाता रहा। जयमाल, मंडप आदि कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब दूल्हा मनीष अपनी ससुराल वालों के पास बैठा था। तभी किसी बात पर पूजन के दौरान एकत्रित रुपये गिनने की बारी आई। जहां मनीष को रुपये न गिन पाते देख दुल्हन ने दूल्हे को दिमागी रूप से कम बताते हुए शादी से इनकार कर दिया।

यह देख खुशी का माहौल के बीच अचानक से उथल-पुथल शुरू हो गई। काफी देर तक लोगों ने दुल्हन को मनाया। दोनों पक्षों के बीच समझौते का काफी प्रयास भी किया गया, लेकिन बात न बनने पर बिना दुल्हन के बरात वापस लौट गई। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के लोगों द्वारा दिए गया सामान भी वापस कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें