फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पांच माह में 1500 से ज्यादा मरीजों को मिला डायलिसिस यूनिट से लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं धीरे-धीरे परवान चढ़ रही हैं। चिचौली में 100 शैया जिला अस्पताल की बिल्डिंग के परिसर में 28 दिसंबर 2023 को शुरू हुई डायलिसिस यूनिट किडनी रोगियों के लिए राहत लेकर आई है। इससे मरीजों की सैफई से लेकर कानपुर की परिक्रमा बच रही है।
विज्ञापन

चिचौली स्थित 100 शैया जिला अस्पताल की बिल्डिंग परिसर में 28 दिसंबर 2023 को डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया गया। पीपीपी मॉडल के तहत इसे स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित कराया गया। पिछले पांच माह में 1500 से ज्यादा डायलिसिस हो चुकी हैं। वहीं बाद में हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों के लिए अलग से शुरू हुई डायलिसिस की सुविधा ने काफी हद तक राहत दी है।
हेपेटाइटिस बी व सी के लगभग 10 मरीज सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस कराने चिचौली पहुंच रहे हैं। यही मरीज अभी तक कानपुर जाया करते थे। सप्ताह में दो से तीन बार कानपुर की दौड़ बड़ी संकट वाली रहती थी। पीपीपी मॉडल के तहत यूनिट की जिम्मेदारी डीसीडीसी किडनी केयर कंपनी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सेंटर मैनेजर अमित राव ने बताया कि दिसंबर से अभी तक 1500 से ज्यादा डायलिसिस हो चुकी हैं। 10 मरीज सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस कराने आ रहे हैं। जानकारी साथ ही किडनी रोगी लगातार आने का क्रम बढ़ा है। हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों को अलग से डायलिसिस कराने की सुविधा भी है। जालौन के मरीज भी आ रहे हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें