गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे दुल्हे के सारे अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया जब दुल्हन ने अचानक शादी से इंकार कर दिया। इंकार की वजह बने दुल्हे संग पहुंचे बाराती...
डेमो
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के चदंपुरवा निवासी मुन्ना सिंह ने अपनी पुत्री काजल उर्फ भाना सिंह की शादी महोबा के मकरबई निवासी वीरसिंह के पुत्र लोकेंद्र सिंह के साथ तय की थी। शुक्रवार को बारात कस्बे के पैलानी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में धूमधाम के साथ आई। कन्या पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया। स्वागत के साथ द्वारचार व जयमाल का कार्यक्रम हुआ।
इसी बीच नशे में धुत बाराती खाना खाने के लिए पहुंचे और खाना खराब होने की बात कहकर हंगामा करना शुरू कर दिया और मेजों पर रखा खाना उठाकर फेंक दिया। इसके साथ ही खाना बना रहे हलवाइयों को भी पीटना शुरूकर दिया। बरातियो का हंगामा देख कन्या पक्ष की महिलाओं ने विरोध किया तो बारातियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। कुछ नशे में बारातियों ने बच्चों को भी मारापीटा। जिससे गेस्टहाउस में अफरा-तफरी मच गई। बस फिर क्या था...
डेमो
हंगामा देख दुल्हन बनी काजल ने वरमाला को उतार फेंक शादी करने से इंकार दिया। जिससे बारातियों में सन्नाटा पसर गया। इस घटना से पुलिस को अवगत कराया। कस्बा इंचार्ज एसआई देवेंद्र सिंह पुलिस लेकर पहुंचे तो नशे में धुत शराबी मौके से भाग गए।
उन्होंने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया। मगर वह अपने फैसले पर अडिग रही। उन्होंने बताया कि दुल्हन का कहना था कि शराबी खानदान की बहू बनने से कुवांरा रहना अच्छा है। जिससे दूल्हा को बिना दुल्हन के बैंरग लौटना पड़ा। शनिवार को गांव में दिनभर पंचायतों का दौर चला मगर दुल्हन तैयार नहीं हुई।