फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भरोसे की हत्या' छात्रा से दुष्कर्म करने के बाद लड़के ने कोरे कागज पर लिखाया 'एक नाम'

Sat, 12 Jan 2019 10:23 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

यूपी के हमीरपुर जिले में एक लड़के ने शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर युवक ने छात्रा को पीट दिया। इसके बाद कोरे कागज पर एक नाम लिखावा लिया। इतना ही नहीं शिकायत करने पर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन

मुस्करा थानाक्षेत्र के गांव की छात्रा राठ में किराए का कमरा लेकर बीएससी (कृषि) की पढ़ाई करती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जरिया थाने के उमरिया गांव निवासी प्रवेंद्र सिंह की रिश्तेदारी उसकी ही गांव में है। प्रवेंद्र भी राठ में रहकर पढ़ता है। दो माह पहले वह उसके कमरे में आया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन

कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर अपने साथ ले गया

जब छात्रा ने शादी करने का दबाव बनाया तो वह पांच नवंबर को फिर उसके कमरे में आया और उससे जोर जबरदस्ती की। साथ ही मारपीट कर कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर अपने साथ ले गया।

आठ दिसंबर को प्रवेंद्र अपने मित्र उमरिया निवासी सत्येंद्र के साथ उसके कमरे में पहुंचा और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर चला गया। प्रभारी निरीक्षक शिवमिलन ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर प्रवेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें