फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खनन का खेल' जब सड़कों पर देर रात अचानक से रोके जाने लगे ओवरलोड ट्रक-डंपर, ताे मच गया हड़कंप

Sat, 12 Jan 2019 10:22 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अवैध मौरंग खनन
विज्ञापन

मौरंग खनन घोटाले में सीबीआई का शिकंजा कसने के बाद अब अवैध खनन करने वालों पर शासन ने भी शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। शायद यही वजह रही कि विशेष सचिव एवं निदेशक भू तत्व व खनिज डा. रोशन जैकब ने मैदान में उतरकर मौरंग का अवैध खनन करने वालों के खिलाफ जंग छेड़ दी है। 

विज्ञापन


विशेष सचिव एवं निदेशक भू तत्व व खनिज डा. रोशन जैकब ने  शुक्रवार को आधी रात कानपुर पहुंच कर अफसरों की टीमें गठित कर राजमार्ग से गुजरने वाले मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग शुरु की तो खनन माफियाओं के हलक सूख गए। सपा-बसपा सरकार की तर्ज पर बगैर रॉयल्टी दिए ओवरलोडिंग को लेकर शासन ने गंभीरता दिखाई है। 
 

विज्ञापन

अवैध मौरंग खनन
देर रात उन्होंने सीडीओ अक्षय त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी व एसीएम-5 प्रेरणा सिंह को घाटमपुर बुलाकर चार टीमों का गठन किया। इसके बाद रात दो बजे से मौरंग लाद कर सागर राजमार्ग से गुजरने वाले ट्रकों व डंपरों की चेकिंग शुरू कर दी। अचानक से हुई इस कार्रवाई की वजह से मौरंग का अवैध कारोबार करने वालों में हडंकंप मच गया। डॉ. रोशन जैकब इससे पहले कानपुर की डीएम रही हैं।

डॉ. जैकब ने घाटमपुर चौराहे से अलियापुर टोल प्लाजा, सजेती, आनूपुर मोड़, दुर्गादेवी तिराहा से यमुना नदी पुल तक के नाकों पर टीमों को तैनात कर वाहनों पर कर्रवाई की। कई ट्रकों में नंबर प्लेट गायब व गलत नम्बर लिखे पाए गए हैं। उन सभी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें