फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में डूबा बच्चा, घंटो चली तलाश तब मिला शव, घर पहुंची खबर तो मच गया कोहराम

Tue, 25 Jun 2019 07:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
नदी में डूबा बच्चा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के शमसाबाद में शाहजहांपुर जनपद के मैजिद नगला निवासी बालक गंगा नदी के किनारे भैंस चरा रहा था। भैंस गहरे पानी में चली गई। उसके पीछे जाने पर बच्चा डूब गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव ले गए। 
विज्ञापन


जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मैजिद नगला निवासी अमीन मोहम्मद(11) पुत्र शमीर साथियों के साथ गंगा किनारे भैंस चरा रहा था। गंगा नदी में भैंस पानी पीने गहरे में चली गई। उसे घेरने के लिए बच्चा भी गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया। साथियों ने परिजनों को सूचना दी।

करीब साढ़े 11 बजे उसके शव को निकाला गया। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही सरकरी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर वहां से चले गए। मां शमरीन का रो-रोकर बेहाल हो गई। अमीन तीन भाई थे। बड़ा भाई मोहम्मद मीर, छोटा शामीर है। उसके सात बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें