कोल्ड ड्रिंक पीने से सात लोगों की हालत बिगड़ी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में सोमवार रात घर में जश्न के बीच कोल्ड ड्रिंक पीने से सात लोगों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में घर के अन्य सदस्यों ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह घटना गुरसाहयगंज थाना क्षेत्र के डुडवा बुजुर्ग गांव की है। यहां माहेरजा की पुत्री सबीना का आज विवाह है। सोमवार देर रात यहां कोल्ड ड्रिंक पीने से एजाज रसूल, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद ओवैस, गुलनिशा, सबीना, शबनम और मुस्कान की हालत बिगड़ गई। सभी का गुरसहायगंज सीएचसी में इलाज चल रहा है।