फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर प्लेट पर लिखा: 'बोल देना पाल साहब आए थे', पुलिस ने की कार्रवाई, आईपीएस भी बोले- जिससे डरते थे वही बात हुई

Wed, 16 Mar 2022 12:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले से अनोखा मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने तीन युवकों हिरासत में लिया गया है। इन लोगों ने बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर की जगह लिखा था कि- 'बोल देना पाल साहब आए थे'।
विज्ञापन
वायरल हो रही फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के औरैया में पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया है। जिन्होंने अपनी बाइक की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट पर नंबर की जगह लिखा था कि- 'बोल देना पाल साहब आए थे'। अजीतमल कोतवाली पुलिस ने बाइक लेकर घूम रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम मुरादगंज चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर तीन युवक आ रहे थे। जिनकी बाइक पर पीछे की प्लेट पर नम्बर की जगह ‘बोल देना पाल साहब आये थे’ लिखा था।

साथ ही तेज आवाज वाला साइलेंसर लगा रखा था। पुलिस ने अंकित पाल, अनुज पाल व शिवम निवासी डेरापुर कानपुर देहात को पकड़ा है। 

विज्ञापन

वहीं आईपीएस अभिषेक वर्मा ने भी पोस्ट किया। इसमें पूरी बात बताते हुए यह भी लिखा कि- यह तो वही बात हो गयी राह में चलते मुलाकात हो गयी, जिससे डरते थे वही बात हो गयी। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तीनों युवकों से पूछताछ की गई। इसके बाद शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें