कानपुर देहात के रूरा क्षेत्र में ट्यूबवेल में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
जानकारी के अनुसार काशीपुर गांव में 21 फरवरी को ट्यूबवेल पर लेटने गया युवक अचानक गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला।
गुरुवार को ट्यूबवेल से बदबू आने पर उसके भाई दीपू ने बोर में देखा तो अंदर युवक महेश का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने ट्यूबवेल से शव को निकलवाया।