फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सैनिकों से भरी नाव गंगा में पलटी, शोर सुन गोताखोरों ने बचाया

Sun, 02 Feb 2020 09:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के मैस्कर घाट पर रविवार शाम जवानों से भरी नाव नदी में पलट गई। जवानों को डूबता देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ के बीच से कुछ गोताखोर युवक नदी में कूदे और जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी पाकर सेना और कैंट पुलिस पहुंची, लेकिन तबतक नदी से बाहर निकाले गए जवान वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार शाम सेना के चार जवान दो अन्य लोगों के साथ घाट पर आए थे। घाट पर मौजूद काका नाविक से नाव लेकर जवान नदी में सैर करने लगे। इसी दौरान अचानक नाव पलट गई और सभी डूबने लगे। किनारे खड़े होकर नाव का इंतजार कर रहे काका ने उन्हें डूबते देख शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुटी।

भीड़ में मौजूद गोताखोरों को लेकर काका ने नदी में छलांग लगाई और जवानों सहित सभी बचाकर बाहर लाए।  कैंट थाना प्रभारी आदेश कुमार ने बताया कि मैस्कर घाट में एक नाव पलट गई थी। जिसमें सेना के कुछ जवान बैठे थे। हालांकि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें