फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बना विजेता

विज्ञापन
जूडो प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जनपदीय जूडो प्रतियोगिता बुधवार को राजकीय आयुध निर्माणी इंटर कॉलेज अर्मापुर में हुई। इसके अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन विजेता व राजकीय आयुध निर्माणी इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के बालक अंडर-14 वर्ग में सचिन, श्रेष्ठ और बालिका वर्ग में आद्या, चाहत विजेता रहीं। बालक अंडर-17 वर्ग में कृष्णा, अनिकेत, आयुष, केशव, शिवा और बालिका वर्ग में वैष्णवी, निधि, अंचल, निष्ठा ने जीत दर्ज की। बालक अंडर-19 वर्ग में आदित्य, दया, अजय प्रताप व बालिका वर्ग में संस्कृति, नम्रता, वैष्णवी ने जीत दर्ज की।

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य कुसुम कुमारी कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विद्यालय के खेल अध्यापक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 23 अगस्त को फर्रुखाबाद में होने वाली मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर एनपी सिंह गौर, शिव सेवक शर्मा, मनीषा, दया, आशीष सिंह, आरव मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें