फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पांच मिनट में मोबाइल पर आएगी खून की जांच रिपोर्ट, आईआईटी कानपुर ने बनाई डिवाइस

Mon, 02 Jan 2023 03:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी प्राइमरी हेल्थ के संस्थापक साहिल जगनानी, सह संस्थापक अंकित चौधरी व राहुल पटेल की कंपनी प्राइमरी हेल्थ टेक ने डिवाइस बनाई है। राहुल पटेल ने बताया कि डिवाइस की मदद से अग्नाशय, हृदय, गुर्दा, यकृत आदि शरीर के विभिन्न अंगों की बीमारियों की जांच हो सकेगी। डिवाइस का ट्रायल हो चुका है, फाइनल सर्टिफिकेेशन के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खून की जांच के लिए अब पैथोलॉजी के चक्कर और रिपोर्ट के लिए कई दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। आईआईटी कानपुर की नई डिवाइस मोबीलैब की मदद से अब घर बैठे पांच मिनट में खून की जांच की रिपोर्ट मिलेगी। इसकी रिपोर्ट किसी बड़ी पैथोलॉजी के समकक्ष होगी।

विज्ञापन

आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी प्राइमरी हेल्थ के संस्थापक साहिल जगनानी, सह संस्थापक अंकित चौधरी व राहुल पटेल की कंपनी प्राइमरी हेल्थ टेक ने डिवाइस बनाई है। राहुल पटेल ने बताया कि डिवाइस की मदद से अग्नाशय, हृदय, गुर्दा, यकृत आदि शरीर के विभिन्न अंगों की बीमारियों की जांच हो सकेगी। डिवाइस का ट्रायल हो चुका है, फाइनल सर्टिफिकेेशन के लिए आवेदन किया है।

अगले छह माह में यह बाजार में होगी। राहुल ने बताया कि बड़ी पैथोलॉजी की महंगी मशीनों को हर गांवों तक पहुंचाना आसान नहीं है। जांच के अलावा रिपोर्ट मिलने का लंबा इंतजार भी करना पड़ता है। ऐसे में यह डिवाइस बनाई है। यह डिवाइस कम कीमत में 92 फीसदी एक्यूरेसी के साथ रिपोर्ट देती है। उन्होंने कहा कि मशीन को मोबाइल से कनेक्ट करने के बाद उसमें ही रिपोर्ट आ जाती है। इसकी कीमत 15 से 20 हजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें