फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भाजपा ने सोशल मीडिया पर जारी किया नया चुनावी गाना

Tue, 18 Jan 2022 04:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : social media
विज्ञापन
भाजपा ने सोशल मीडिया पर जारी किया नया चुनावी गाना कानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को चुनावी अभियान को धार देने के लिए नया गाना लांच किया है। पार्टी के ट्विटर हैंडल, फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी किए गए इस गाने के माध्यम से सपा, बसपा और पूर्व सरकारों के भ्रष्टाचार, गुंडाराज, दंगों की याद दिलाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


इसके जरिए पिछली सरकारों के कारनामों को नहीं भूलने के लिए लोगों से अपील की गई है। सोमवार को इस गाने को यहां पार्टी क्षेत्रीय मुख्यालय से भी जारी किया गया। बताया गया है कि इस गाने को श्रीलंकाई गायक कलाकार योहानी डिलोका डिसिल्वा के प्रसिद्ध गाने मनिके मागे हिते की तर्ज पर बनाया गया है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर विशेष फोकस किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें