भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने हरियाणा की तरह उत्तर प्रदेश में गोरखधंधा शब्द के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए एक पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है।
विज्ञापन
सांसद सुब्रत पाठक का कहना है कि गोरखधंधा शब्द का प्रयोग अनैतिक दृष्टि में किया जा रहा है। ऐसे शब्द पर रोक लगनी चाहिए। इस शब्द से गुुरु गोरखनाथ के अनुयायियों की भावनाएं आहत होती हैं। यह शब्द कब और कहां गढ़ा गया, इसका कोई प्रमाण नहीं मिलता।
इससे लगता है कि यह शब्द सनातन संस्कृति और संतों को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा था। सांसद ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को अपने यहां इस शब्द के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए धन्यवाद दिया है।