अपने बयानों से लाइम लाइट में बने रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने राजनेताओं को आत्मचिंतन करने को कहा। उन्नाव संसदीय क्षेत्र से सांसद साक्षी महाराज ने बीते दिनों डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का बचाव किया था। राजस्थान के भरतपुर में पत्रकारों को प्रश्न के जवाब में बोले कि गुरमीत राम रहीम से उनका कोई सरोकार नहीं है।
उन्होने पलटवार करते हुए कहा कि कुछ नेता ही वोट की राजनीति के लिए ऐसे बाबाओं का सहयोग मांगते हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि राम रहीम और रामपाल जैसे लोग वोट बैंक की राजनीति की उपज हैं। उन्होने राजनेताओं से ऐसे बाबाओं को प्रोत्साहित करने से पहले आत्मचिंतन करने की बात कही ।