फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण: आया एक नया मोड़, सह आरोपी के बेटे ने लगाया ये आरोप

Thu, 27 Dec 2018 10:51 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सह आरोपी के बेटे ने लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के प्रकरण में सह आरोपी के बेटे ने जांच में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। अब कोर्ट के आदेश पर उम्र प्रमाणपत्र फर्जी होने का मुकदमा दर्ज कराया गया तो पुलिस विवेचना में सुस्ती बरत रही है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में सह महिला आरोपी शशि सिंह के बेटे ने गुरुवार शाम को मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रकरण की जांच में उनके पक्ष और सबूतों की अनदेखी की जा रही है।

पीड़िता की उम्र प्रमाणित करन के लिए लगाए गए शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी हैं। इसमें पहली मार्कशीट रायबरेली जिले के प्राथमिक स्कूल से बनी है। जिसमें 5 जुलाई 1998 जन्मतिथि दिखाई गई है। दूसरी मार्कशीट भी रायबरेली जिले दूसरे स्कूल की है। उसमें जन्मतिथि 15 जनवरी 2002 व तीसरी मार्कशीट मांखी के कालेज की है जिसमें 22 अप्रैल 2002 जन्मतिथि लिखी है। तीनों ही प्रमाण पत्रों को स्कूल प्रबंधक व बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने फर्जी बताया है। मार्कशीट संबंधी कागजात सीबीआई को जांच के दौरान दिए गए थे लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले ....

इससे पहले भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म के आरोप में जेल गए शुभम के पिता हरिपाल सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी कोर्ट एसीजेएम न्यायालय में धारा 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया था। उनका आरोप था कि दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का चाचा जो दूसरे मामले में जेल में बंद है, ने उनके बेटे  को फंसाने के लिए रायबरेली जनपद के एक स्कूल से बना किशोरी की टीसी को उम्र प्रमाण पत्र के तौर पर संलग्न किया था। वह फर्जी कूट रचित दस्तावेज है। इस प्रमाण पत्र को पूर्व में पुलिस की जांच में प्रधानाचार्य, प्रबंधक व बीएसए ने फर्जी बताया था। हरिपाल सिंह के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने 17 दिसंबर को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। 22 दिसंबर को न्यायालय का आदेश माखी थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने किशोरी के चाचा के साथ ही किशोरी उसकी मां को भी आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। एसओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया था कि किशोरी, उसके चाचा व मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें