किशोरी के साथ युवक ने तीन साथियों के साथ दुष्कर्म किया
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में राजेपुर थाना क्षेत्र एक गांव में किशोरी के साथ युवक ने तीन साथियों के साथ दुष्कर्म किया। उसके पिता ने एक नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
16 वर्षीय किशोरी बुधवार रात करीब डेढ़ बजे घर के बाहर लघुशंका करने गई थी। तभी गांव का युवक अपने तीन साथियों के साथ खेत में खींच ले गया। वहां चारों ने दुष्कर्म किया। काफी देर तक किशोरी के वापस न आने पर परिजन खोजबीन करते हुए वहां तक पहुंच गए। इस पर चारों युवक भाग गए। किशोरी के पिता ने गांव के देवेश और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ गुरुवार सुबह थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दबिश देकर देवेश को गिरफ्तार कर लिया।