फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: राजेश्वरानंद रामायणी का जन्मोत्सव, पंडित धीरेंद्र शास्त्री होंगे शामिल, भक्तों से दो घंटे करेंगे संवाद

Sun, 24 Sep 2023 03:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: आयोजक मंडल के महंत गुरुप्रसाद ने कहा है कि बागेश्वर सरकार दर्शन सभी को देंगे। डीएम और एसपी जालौन के पास प्रोटोकाल आ गया है। एसपी ईरज राज, एएसपी और एसडीएम ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को जालौन के ग्राम पचोखरा पहुंचेंगे। वह मध्य प्रदेश के हरदा से हैलीकॉप्टर से उरई पहुंचेंगे। यहां से पांच कारों के काफिले से पचोखरा धाम मे कीर्तिशेष स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी के जन्मोत्सव में हो रहे यज्ञ में शामिल होंगे।

विज्ञापन

साथ ही, उनकी समाधि पर पुष्प भी अर्पित करेंगे। इसके अलावा मौजूद भक्तगणों से भी संवाद करेंगे। कार्यक्रम स्थल छोटा होने और भीड़ अधिक इकट्ठा होने की संभावना को लेकर प्रशासन व आयोजक मंडल खासा सतर्क है। प्रशासन कार्यक्रम स्थल की निगरानी के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
आयोजक मंडल के महंत गुरुप्रसाद ने कहा है कि बागेश्वर सरकार दर्शन सभी को देंगे। डीएम और एसपी जालौन के पास प्रोटोकाल आ गया है। एसपी ईरज राज, एएसपी और एसडीएम ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। आयोजकों को बैरीकेटिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, कई थानों की पुलिस और पीएसी भी सुरक्षा में रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें