आज जिलाधिकारी से मिलेंगे कारोबारियों
बर्ड फ्लू के खतरे के बीच चिकन और अंडों की शहर भर में थोक और फुटकर बाजारों को जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक बंद करा दिया है। ऐसे में कारोबार पर पड़ते प्रभाव से निपटने के लिए फेडरेशन के पदाधिकारी सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर चर्चा करेंगे।
बाजार में दोपहर दो बजे के बाद दुकानें बंद हो गईं थी। चिकन के दाम में तेजी देखने को मिली। चिकन थोक में 160 रुपये किलो तक बिका है। पहले इसके दाम 85 रुपये तक थे। लोगों ने अच्छी खरीदारी की है। अब लोग मटन आदि की अधिक मांग कर रहे हैं। - मो. रईस मंसूरी, अध्यक्ष बाकरगंज पोल्ट्री व्यापार मंडल
जिला और पुलिस प्रशासन के निर्देश पर एहतियात के तौर पर बाजार बंद कर दिया गया है। व्यापारी बर्ड फ्लू को लेकर सतर्क हैं। अगले आदेश तक बाजार बंद रहेगा। हालांकि लोगों में किसी प्रकार का डर नहीं है। लोग चिकन खरीद रहे हैं। - इमरान खान अध्यक्ष, परेड व्यापार समिति
होटल, रेस्टोरेंट के मेन्यू से चिकन और इसके उत्पादों को हटा दिया गया है। केक उत्पादक पहले से ही एगलेस केक तैयार कर रहे हैं। जिला प्रशासन के सभी नियमों का पालन करने के निर्देश सभी होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को दिए गए हैं। - राजकुमार भगतानी, महामंत्री, कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन