विकास दुबे ने अगर गाड़ी दी थी तो क्यों दी थी ऐसे तमाम अनसुलझे सवालों के जवाब भी इंस्पेक्टर चौबेपुर पता नहीं कर सके। मामले की जानकारी के बाद एसपी आउटर ने इसकी जांच एडीशनल एसपी आदित्य कुमार शुक्ला को दी थी। एडिशनल एसपी की जांच में चौबेपुर थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन राय दोषी पाए गए।
आरोपियों के नहीं आने से सुनवाई भी टली
बिकरू कांड के मुख्य मामले में आरोपियों के पेशी पर नहीं आने से शनिवार को सुनवाई टल गई। अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए दो सितंबर की तारीख तय की है। दो जुलाई 2020 में हुए बिकरू कांड के मुख्य मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट चंद्रमणि मिश्रा की अदालत में चल रही है।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता पवनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार को आरोपी कोर्ट में पेशी पर नहीं आए। इसके चलते सुनवाई नहीं हो सकी है। वहीं, मुठभेड़ में मारे जा चुके गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे को पुलिस ने दूसरे की आईडी से लिए सिम का प्रयोग करने के मामले में आरोपी बनाया था।
इसकी भी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। बचाव पक्ष ने पूर्व में न्यायिक क्षेत्राधिकार को लेकर प्रार्थनापत्र कोर्ट में दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई होनी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता पवनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार को इस मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने दो सितंबर की तारीख तय की है।