फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: विकास दुबे की पत्नी रिचा के खिलाफ वारंट जारी, 13 दिसंबर को होगी मामले की सुनवाई

Wed, 08 Dec 2021 12:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कुख्यात विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस पर फायरिंग कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद विकास की पत्नी रिचा पर नौकर की मर्जी के बगैर उसके नाम का सिम इस्तेमाल करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
दुर्दांत विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट से अपील खारिज होने के बाद भी कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा के कोर्ट में समर्पण न करने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया है। रिचा ने अपने ऊपर दर्ज धोखाधड़ी के मामले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। इसे खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उसे सात दिन (सात दिसंबर तक) में एंटी माती की डकैती कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


दो जुलाई 2020 को बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस पर फायरिंग कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद विकास की पत्नी रिचा पर नौकर की मर्जी के बगैर उसके नाम का सिम इस्तेमाल करने का आरोप लगा था।

मामले में पुलिस ने रिचा पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की। इसकी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका खारिज होने के बाद रिचा ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। इसे 30 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही मंगलवार तक माती स्थित एंटी डकैती कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से तय समयसीमा में रिचा के समर्पण न करने पर उसके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 13 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें