फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: विकास दुबे की 67 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त, कानपुर देहात व लखनऊ की अन्य संपत्ति की भी तलाश

Mon, 09 May 2022 03:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 करोड़ की संपत्तियां जब्त की गई हैं। प्रशासन द्वारा अटैच की गई संपत्तियों में बिकरू, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में स्थित 13 अचल और 10 चल संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विकास दुबे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं। विकास दुबे को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद एसपी आउटर की रिपोर्ट पर डीएम कोर्ट ने उसकी संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


इन जब्त हुई संपत्तियों में विकास दुबे की पत्नी की संपत्ति, मां की संपत्ति और दोनों बेटों की संपत्ति शामिल है। प्रशासन द्वारा अटैच की गई संपत्तियों में बिकरू, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में स्थित 13 अचल और 10 चल संपत्तियां शामिल हैं। अब इन संपत्तियों पर तहसीलदार स्तर का अधिकारी बतौर रिसीवर तैनात होगा। इसके अलावा कानपुर देहात और लखनऊ डीएम को रिसीवर बैठाने के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें