एडीजी जोन ने बताया कि इस कमेटी को एक दूसरे के साथ मिलवाने के अलावा इन्हें पैरवी के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए हैं। अगले सप्ताह फिर से कमेटी की एक बैठक कराई जाएगी।
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में कोर्ट में मजबूत पैरवी को लेकर एक कमेेटी का गठन किया गया है। जिसकी पहली बैठक सोमवार को एडीजी जोन भानु भाष्कर के कार्यालय में हुई। ये कमेटी आईजी रेंज मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में कार्य करेगी।
विज्ञापन
बैठक में एडीजी, आईजी रेंज के अलावा एसपी कानपुर देहात केशव कुमार चौधरी, एसपी कानपुर आउटर अष्टभुजा सिंह, स्टॉफ ऑफिसर एडीजी कार्यालय रत्ना पाण्डेय, सीओ बिल्हौर राजेश कुमार, इंस्पेक्टर चौबेपुर कृष्ण मोहन राय, डीजीसी क्रिमिनल व ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी व पैरवी टीम व अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है।
एडीजी जोन ने बताया कि इस कमेटी को एक दूसरे के साथ मिलवाने के अलावा इन्हें पैरवी के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए हैं। अगले सप्ताह फिर से कमेटी की एक बैठक कराई जाएगी। तब तक इन्हें जो टास्क दिए गए हैं। उनपर यह काम करके आएंगे।