हादसे में पंकज की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों चचेरी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन घायलों को सीएचसी ले गए, जहां प्रिंसी की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पंकज अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिसकी दुर्घटना में मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है।