फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक सवारों ने उपले पाथ रही महिला के लूटे बाला

Mon, 25 May 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। थाना क्षेत्र के हरिदयानाला गांव के पास उपले पाथ रही महिला से मंदिर का पता पूछने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने कान के बाला लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से शिवली की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

हरदियानाला निवासी आशीष ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार सुबह पौने 10 बजे के करीब उसकी मां गांव के बाहर शिवली-मवैया मार्ग किनारे उपले पाथ रही थीं। इस दौरान मवैया की ओर से आए बाइक सवार दो युवकों ने मां से राम जानकी मंदिर जाने का मार्ग पूछा। मां उनको रास्ते के बारे में जानकारी दे पातीं इससे पहले बाइक पर पीछे बैठा युवक उनके पास आया और झपट्टा मारकर कान के बाले छीन लिए।
शोर मचाने पर जबतक आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर आए तब तक बदमाश शिवली की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन करने के साथ बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू की है। शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश में टीमें लगी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें