फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सराफा बाजार में मंदी का दौर, बिक्री में आई कमी से कारोबारी चिंतित

Mon, 25 May 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सहालग खत्म होने के बाद अब सराफा बाजार में मंदी छाई है। महंगाई और बढ़ती कीमतों के कारण सोने की खरीदारी में कमी देखी जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा एक वर्ष तक सोना खरीदने से बचने के आह्वान के बाद बाजार में इसका असर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि ग्राहकों की संख्या में गिरावट आ रही है और बाजार की रौनक फीकी पड़ गई है। दूसरी तरफ आम लोग मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि एक वर्ष में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है जिससे आम लोगों ने सोने की खरीदारी से दूरी बना ली है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात का असर भी बाजार पर पड़ रहा है। लोगों का मानना है कि बढ़ती महंगाई ने पहले ही आमजन की क्रय क्षमता को प्रभावित किया है। ऐसे में सोने की खरीद अब सीमित होती जा रही है। इधर शादी-विवाह के आयोजनों पर ब्रेक लग गया है। ऐसे में कारोबार ठप जैसा हो गया है। इससे कारोबारी चिंतित हैं।

......................

बोले कारोबारी
शादियों में बेटियों को सोने चांदी के आभूषण देने का विशेष प्रचलन है। अगल लोग नया सोना नहीं खीरदेंगे, तो उन्हें शादी में क्या देंगे। इसलिए लोग आवश्यकता के अनुसार जेवर खरीदेंगे। सोना न खरीदने के पीछे कोई स्पष्ट कारण न होने से ग्राहक भ्रमित हैं। - सतीश कुशवाहा, सराफा कारोबारी
विज्ञापन


................
सरकार को इस तरह की अपील पहले करनी चाहिए थी। लगातार बढ़ती महंगाई और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण सोने के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे आम लोग परेशान हैं। महंगाई नियंत्रण पर और प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि बाजार में स्थिरता बनी रही। - सोनू गुप्ता, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें