फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बहन के घर से लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 15 May 2026 09:41 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अयाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जुहीखा-भीखेपुर मार्ग पर बरबटपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुहीखा-भीखेपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जालौन जिले का रहने वाला था और हाल ही में छुट्टी पर घर आया था।

विज्ञापन
Trending Videos

बहन के घर से लौटते समय काल बना ट्रैक्टर

जालौन जनपद के महटौली निवासी मूलचंद्र (35) पुत्र सोवरन हरियाणा के भिवाड़ी में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था। शुक्रवार को वह अपनी बहन से मिलने कानपुर देहात के डबौली गांव गया था। देर शाम वह बाइक से वापस लौट रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही वह भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर बरबटपुर के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के चाचा शत्रुघन राजपूत और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। मूलचंद्र की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया। मृतक की पत्नी सीमा देवी, बेटे प्रिंस और अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि जो मूलचंद्र शाम को घर लौटने की बात कहकर गया था, उसका शव घर आएगा।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें