दुकानों के पुनर्निर्माण और सुरक्षा पर जोर
प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और चकरपुर मंडी अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने सचिव को बताया कि आग के कारण कई आढ़तियों का सब कुछ राख हो गया है। उन्होंने मांग की कि दुकानों का निर्माण इस बार पक्का और सुरक्षित कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके अलावा, व्यापारियों ने चकरपुर मंडी परिसर में स्थायी रूप से कम से कम दो फायर ब्रिगेड वाहनों की तैनाती की मांग उठाई, ताकि आपात स्थिति में तुरंत काबू पाया जा सके।