फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां में मंटोरा ओवरब्रिज पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर पकड़ लिया जबकि चालक फरार हो गया। हेलमेट सड़क पर पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि बेल्ट खुलने से हेलमेट निकल गया होगा। इससे सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन

इटावा के मुसावली निवासी मोहनचंद्र का पुत्र महेश बाबू (31) किसी काम से कानपुर आया था। रात में वह इटावा घर जा रहा था। कानपुर-इटावा हाईवे पर करीब नौ बजे वह जब रनियां में मंटोरा ओवरब्रिज पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। महेश बाबू का हेलमेट निकल गया। हादसे में गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। इधर, चालक टैंकर लेकर भागने लगा। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल महेश बाबू को सरकारी बोलेरो से जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि आधार कार्ड से शिनाख्त हुई। मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें