फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक खड्ड में गिरी, राजमिस्त्री की मौत

Sat, 11 May 2024 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर चौरा के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर खंड में गिर गई। हादसे में राजमिस्त्री समेत उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पुखरायां से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर राजमिस्त्री ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया निवासी शहबान (28) पुत्र रमजान राजमिस्त्री था। चाचा फरमान ने बताया कि शनिवार को वह अपने साथी समीर व सौरभ के साथ काम के सिलसिले से कालपी जा रहा था। झांसी-कानपुर हाईवे पर चौरा के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। जिसमें बाइक सवार तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाॅ. अनूप कुमार सचान ने गंभीर हालत में शहबान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉ. निशांत पाठक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

अक्तूबर में होनी थी शादी, बेहाल रहे परिजन
सड़क हादसे में शहबान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां किशवरी, भाई अयान बहन मुस्कान, अजरा, बुशरा बिलखती रहीं। मां- बार बार यह कहते हुए बिलखती रही कि उसके घर का सहारा छिन गया। चाचा फरमान ने बताया कि शहबान की मंगनी हो चुकी है। अक्तूबर माह में शादी होनी थी, इसकी घर में तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें