फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पराली जलाने को लेकर आया नोटिस तो फंदा लगाकर दे दी जान

Sat, 11 May 2024 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के उमरावपुर में शनिवार को 85 वर्षीय वृद्ध का शव झोपड़ी में बल्ली पर लटकता मिला। परिजन ने दिव्यांग बेटे के इलाज को लेकर परेशान रहने और पराली जलाने को लेकर नोटिस आने पर तनाव में रहने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

उमरावपुरवा निवासी मोतीलाल ( 85) घर के बाहर रखी झोपड़ी में रहते थे। पत्नी महादेवी ने बताया कि उसका बड़ा बेटा शिवनारायण पुलिस में है। मझले बेटे सुरेश व महेंद्र बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। छोटा बेटा विनोद दिव्यांग है, वह उनके साथ घर पर रहता है। शनिवार सुबह खाना खाने के बाद पति झोपड़ी में चले गए। 10 बजे के करीब बेटा विनोद बुलाने पहुंचा तो वह झोपड़ी में लगी बल्ली पर पट्टे के सहारे लटक रहे थे। चीखने पर पहुंचे परिजन ने उन्हें फंदे से उतारा तब तक उनकी मौत हो गई। अनहोनी पर परिजन रोने लगे। पत्नी महादेवी ने बताया कि पति के नाम कुछ दिन पहले पराली जलाने को लेकर नोटिस आया था। नोटिस व दिव्यांग बेटे के उपचार को लेकर वह तनाव में रहते थे। इसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि परिजन नोटिस नहीं दिखा सके हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें