उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। मुगल रोड स्थित बीआरडी कॉलेज के सामने कार और बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। किशोरी समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस और कार सवार चित्रकूट जा रहे थे।
कानपुर नगर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरलीपुर गांव के 30 लोग मिनी बस बुक करके चित्रकूट जा रहे थे। घाटमपुर-हमीरपुर रोड पर आंधी के कारण रोड जाम होने से बस मुगलरोड से मूसानगर की ओर जा रही थी। वहीं, गजनेर थाना क्षेत्र के जसौरा गांव के अशोक गुप्ता(50), राजेंद्र (50), प्रदीप कुमार (40) और उसका पांच वर्षीय पुत्र रिवांस, बंशलाल, जगतनारायण, बाबूसिंह, सत्यनारायण, पातेपुर लालपुर अकबरपुर के छोटे उर्फ घसीटेलाल कार से चित्रकूट जा रहे थे।