फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली पुलिस के जवान समेत तीन लोगों की मौत, एक घायल

Fri, 03 Dec 2021 10:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ठठिया थाना इलाके के कड़ेरा बलनपुर पट्टी के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में दिल्ली पुलिस के जवान समेत तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना इलाके में एक कार डीसीएम में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार दिल्ली पुलिस के एक जवान, एसडीएम कार्यालय में राजस्व कर्मचारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


एक युवक गंभीर घायल है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के कड़ेरा बलनपुर पट्टी के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम में पीछे से कार टकरा गई। 

हादसे में कार सवार त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी सतेंद्र कुमार(29), शास्त्री नगर एसडीएम कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी गुंजन कुमार(30) और जितेंद्र कुमार(43) की मौत हो गई। सतेंद्र कुमार दिल्ली पुलिस में आरक्षी थे। 
विज्ञापन


वहीं हादसे में कुंडली दिल्ली निवासी परमवीर पुत्र मुन्नू गंभीर घायल है। हादसे की जानकारी मिलते ही ठठिया थाना प्रभारी प्रयाग नारायण वाजपेयी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शवों को कब्जे में लेकर घायल परमवीर को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि घायल बेहोशी हालत में होने की वजह से कुछ बता नहीं पा रहा है। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक जितेंद्र व घायल परमवीर एक निजी कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें