फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: जिला अस्पताल में बड़ी लापरहवाही, डीप फ्रीजर में सड़ा मिला शव, कर्मचारी चालू करना भूले, परिजनों का हंगामा

Mon, 16 May 2022 06:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

जिला अस्पताल में एक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने शव गृह में रखवा दिया। लेकिन शव गृह का डीप फ्रीजर चालू करना भूल गए, जिससे शव सड़ गया और दुर्गंध भी आने लगी। इस पर मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल परिसर में ही हंगामा किया। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कर्मचारियों ने मोर्चरी के डीप फ्रीजर में एक शव रख दिया, लेकिन फ्रीजर को ऑन करना भूल गए। इसके चलते शव सड़ गया। रविवार को वह पंचनामा भरे जाने के लिए शव निकाला गया, तो परिजनों को इसका पता चला। 

विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने परिजनों केा समझा बुझाकर मामला शांत किया। मृतक के भाई ने लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाई किए जाने की मांग की है। 
बता दें कि तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर मुरैया बुजुर्ग निवासी सुदीप कुशवाहा (40)  ने शनिवार रात अपने मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुदीप के जीवित होने की उम्मीद में परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे थे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने के बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में डीप फ्रीजर में रख दिया गया। 

विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को बाहर निकलवाया गया, तो शव काफी सड़ा मिला और इससे बदबू आ रही थी। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के भाई पंकज, चाचा हरिनाथ व अन्य लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

विभागीय सू़त्रों के मुताबिक डीप फ्रीजर में शव रखने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने इसका स्विच ऑन ही नहीं किया। इसी के कारण शव सड़ गया। परिजनों के हंगामा करने की सूचना पर सदर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाया। 

इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। उधर पूरे मामले पर अस्पताल के कर्मचारियों के बचाव की कोशिशें शुरू हो गईं। पूरे प्रकरण में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शक्ति वसू ने कहा कि बिजली की आवाजाही के कारण डीप फ्रीजर में खराबी आ गई थी। रविवार को इसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें