17 जुलाई को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की ओर से चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें जिले की सूची में नंबर पांच पर डॉ. महेंद्र पाल सिंह लोधी का नाम है।
प्रदेश भाजपा की ओर से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का कानपुर क्षेत्र में दिवंगत डॉ. महेंद्र पाल सिंह लोधी को सह संयोजक मनोनीत किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने चूक बताया है। भाजपा द्वारा इन दिनों विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सूची जारी कर रही है।
विज्ञापन
इसी क्रम में 17 जुलाई को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की ओर से चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें जिले की सूची में नंबर पांच पर डॉ. महेंद्र पाल सिंह लोधी का नाम है। उन्हें कानपुर क्षेत्र का सह संयोजक बनाया है, जबकि उनका 29 अक्तूबर 2020 में हृदय गति रुकने से निधन हो चुका है।
डॉ. महेंद्र भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। वह पूर्व विधायक स्व. डॉ. राम सिंह के पुत्र थे। वह पूर्व डिप्टी सीएमओ के साथ स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय के अध्यक्ष पद पर आसीन थे। उनके निधन पर शासन, प्रशासन और भाजपा के प्रदेश व केंद्रीय स्तर के नेता सहित उमाभारती ने आकर शोक संवेदना व्यक्त की थी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश स्तर पर हुई इस चूक से पार्टी की क्षेत्र में खासी किरकिरी हो रही है। इस मामले में विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा यह पुरानी सूची है। नई सूची फिर से जारी हुई है। वहीं जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने कहा कहीं न कहीं से चूक हुई है। जिसे दुरुस्त करा दिया गया है।