फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने निकाली अस्थि कलश यात्रा

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में कलश यात्रा निकालते भाकियू पदाधिकारी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। रायपुर स्थित एक फैक्टरी गेट पर गुरुवार को भाकियू की मासिक पंचायत हुई। यहां छह सूत्री मांगों पर चर्चा के बाद कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों लखीमपुर खीरी में हादसे में मृत किसानों की याद में अस्थि कलश यात्रा निकाली और न्याय मांगा। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विपिन तिवारी ने कहा कि 17 दिनों से फैक्टरी गेट पर मृतक के परिजनों का आंदोलन चल रहा है। इसके बाद भी फैक्टरी प्रबंधन मृतक की पत्नी, माता पिता व मासूम बच्चों को मुआवजा देने से कतरा रहा है। पुलिस भी अब तक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यहां किसान हित पर भी विमर्श हुआ। तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून की मांग की गई।
इसके साथ ही डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को कम करने व पेट्रोलियम तेल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की गई। अतिवर्षा की वजह से किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने की मांग भी उठी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी हादसे में मरे किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए अस्थि कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा लेकर मंडल प्रभारी करुआ सिंह व मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह यादव कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान रशीद अहमद आजाद, राम सिंह, रानू निगम, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें