फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे पिता की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
रायपुर स्थित फैक्टरी के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे दंपति। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां। रायपुर की धागा फैक्टरी के मैनेजर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे
विज्ञापन

पिता की हालात बुधवार रात को बिगड़ गई। इस पर स्वास्थ्य टीम ने इलाज किया। मामला सुलझाने के लिए एसडीएम सदर की मौजूदगी में भाकियू पदाधिकारियों ने फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता की। हालांकि वार्ता बेनतीजा रही।
रायपुर की फैक्टरी के मजदूर धंजुआ पहाड़पुर निवासी श्याम सिंह चंदेल ने फैक्टरी मैनेजर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बाद में फैक्टरी मैनेजर को आरोपी बताकर वीडियो बनाने के बाद उसने जहर खा लिया। 27 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने फैक्टरी मैनेजर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। इधर, 5 अक्तूबर को मुआवजे की मांग व फैक्टरी मैनेजर की गिरफ्तारी के लिए परिजनों व भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। न्याय नहीं मिलने पर मंगलवार को मृतक के पिता रामजीवन व मां कमला भूख हड़ताल पर बैठ गए। दंपती केवल पानी ही पी रहे हैं। बुधवार रात रामजीवन की हालत बिगड़ गई। इसपर रनियां रनियां पीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने उपचार किया। गुुरुवार को स्वास्थ्य टीम ने इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दोपहर में एसडीएम सदर बांकेश शुक्ला, सीओ अरुण कुमार सिंह व तहसीलदार संजय कुमार मौके पर पहुंचे और भाकियू पदाधिकारियों के साथ फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता की। हालांकि वार्ता से कोई नतीजा नहीं निकल सका। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि भाकियू व फैक्टरी प्रबंधन की वार्ता हुई, लेकिन फैक्टरी प्रबंधन मांगी गई मुआवजा राशि पर सहमत नहीं हैं। वहीं, परिजन भी झुकने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें