जीवन में लक्ष्य पाने के लिए भीड़ में मत भागिए, अपनी क्षमताओं का आकलन कीजिए और सही दिशा चुनकर आगे बढ़िए। आप बेस्ट हैं और बेस्ट व स्मार्ट परफारमेंस दे सकते हैं, इसके लिए खुद को मोटीवेट करें, फिर देखिए आप कभी निराश नहीं होंगे।
सफलता का यह पाठ स्टूडेंटों ने शनिवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा होटल अनाइचा (भाग्यराज पैलेस) में आयोजित एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य 2016’ में पढ़ा। कार्यक्रम का उद्घाटन कर रहे मुख्य अतिथि सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर जेवी वैंशपायन ने स्टूडेंटों को बताया कि एक लक्ष्य बना कर आगे बढ़ना सही है पर, बेहतर होगा कि कॅरियर के लिए कई ऑप्शन सामने रख कर आगे बढ़ें। इससे आप अपने लिए बेस्ट कॅरियर और बेस्ट परफारमेंस का क्षेत्र चुन सकेंगे।
कार्यक्रम शुरू होते ही सैकड़ों स्टूडेंटों की भीड़ टूट पड़ी। स्टूडेंटों ने फेयर में आए संस्थानों के स्टॉल पर विभिन्न कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया और कॅरियर की जानकारी ली। स्कॉलरशिप टेस्ट में 1500 से अधिक स्टूडेंटों ने हिस्सा लिया। छूटे हुए स्टूडेंटों की परीक्षा रविवार को 11 बजे कराई जाएगी।
कार्यक्रम में मोटीवेशनल स्पीकर डॉ. एमए नकवी ने स्टूडेंटों को ‘अमर उजाला’ की टैग लाइन ‘हर सवेरे नया जोश नया उजाला’ को लाइफ की पंच लाइन बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पेरेंट्स की बात सुनने और उन्हें लाइफ का स्टार बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सेल्फ मोटीवेशन के लिए भी जोर दिया।
कार्यक्रम में ग्राफिक्स एरा यूनिवर्सिटी देहरादून, एचपी, अंसल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, शारदा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन आगरा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, यूनाइटेड ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन इलाहाबाद, बीएफआईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन देहरादून, एक्सिस कॉलेजेज कानपुर, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ, एलेनहाउस इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कानपुर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस कानपुर, हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी, रेफल यूनिवर्सिटी राजस्थान, उत्तम कॅरियर इंस्टीट्यूट कानपुर, पारले मेक्सिटॉस, हीरो और अमर उजाला एजूकेशन बुक्स आदि ने भाग लिया।
कुलपति के टिप्स
आप युवा हैं स्मार्ट हार्ड वर्कर बनिए, अपना आत्मविश्वास स्वयं बनाइए। याद रखिए लाइफ में पैशन होना बहुत जरुरी है।
लाइफ में एक लक्ष्य चुनें लेकिन कॅरियर के लिए हमेशा कई विकल्प रखें। ये सोच कर आगे बढ़ें कि भाग्य साथ दे न दे, मेहनत कहीं न कहीं जरूर रंग लाएगी।
र्सनालिटी डेवलपमेंट हर कॅरियर के लिए जरुरी है। पर, बेहतर होगा कि यह डेवलपमेंट सही समय और सही दिशा में किया जाए।
लकी ड्रा में जीते मोबाइल फोन
कार्यक्रम में हुए लकी ड्रा में स्टूडेंट शिवांगी गौतम और परीक्षित विश्वकर्मा ने मोबाइल फोन जीता। मेक्सिटॉस सेल्फी कॉटेस्ट के विजेता स्टूडेंट शिवम चौधरी, भावेश मिश्रा, वर्षा मिश्रा, साक्षी वर्मा और शिवानी राजपूत को गिफ्ट हैंपर दिए गए।