फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहमई-लखनऊ बस सेवा पांच दिन से बंद, बीहड़ पट्टी के 15 गांवों के लोग परेशान

विज्ञापन
माती बस स्टैंड। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। बीहड़ पट्टी के 15 गांवों के लोगों की सुविधा के लिए बेहमई से लखनऊ तक रोडवेज बस चलवाई गई थी। यह बस सेवा पांच दिन से ठप पड़ी है। रोडवेज बस नहीं मिलने से लोगों को डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

राजपुर ब्लॉक के बीहड़ पट्टी के बेहमई, जैसलपुर, खोजा रामपुर, गौरीरतन बांगर, अनवा, पिटाकपुर, बकसौधी, भाल, पिटाकपुर समेत 15 गांव के लोग लखनऊ, कानपुर, सुल्तानपुर सहित अन्य जनपदों की ओर आने व जाने के लिए बेहमई गांव से रोडवेज बस पकड़ते हैं।
पांच दिन पहले यह बस जनप्रतिनिधियों की रैली के लिए प्रयागराज भेजी गई थी। तब से यहां रोडवेज बस की सुविधा लोगों को नहीं मिल रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डग्गामार बसों के परिचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में जनप्रतिनिधियों की रैली में माती डिपो से एक बस गई थी। इस वजह से बेहमई बस सेवा बंद थी। इसे जल्द सुचारु रूप से चालू किया जाएगा।
- अजय दीक्षित, डिपो प्रभारी, माती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें