सोमवार को मामले में बहस होनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अब 27 अप्रैल तारीख तय की है।
बेहमई कांड मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता गिरीश नारायण दुबे ने बताया कि सोमवार को मामले में बहस होनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अब 27 अप्रैल तारीख तय की है। इस दौरान आरोपी विश्वनाथ कोर्ट में उपस्थित रहा। जबकि श्यामबाबू की हाजिरी माफी कोर्ट में दी गई वहीं पोसा जेल में बंद हैं, जो अत्यधिक वृद्ध व बीमार होने के कारण कोर्ट नहीं लाया जा रहा है।