फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ मानिकपुर से पहुंचा चार्ट जिला अस्पताल की तैयारी

विज्ञापन
फोटो-8- जिला अस्पताल में एक घंटे तक बच्चे को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने वाला कर्मचारी ही नहीं मिला। संव - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा वार्ड के लिए दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी का चार्ट मंगलवार को तैयार हो जाएगा। सोमवार को सीएमओ और सीएमएस डॉ. राजेश खरे ने मऊ और मानिकपुर सीएचसी प्रभारी से दोनों डाक्टरों की ड्यूटी का टाइम टेबल मंगाकर इसे जिला अस्पताल की सेवाओं से जोड़ने की कवायद की।
विज्ञापन

अपर निदेशक (स्वास्थ्य) की नाराजगी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसमें तेजी दिखाई है। सीएमएस ने बताया कि मऊ की दूरी मुख्यालय से 55 और मानिकपुर की दूरी 30 किमी है। इसी हिसाब से दोनों डाक्टरों की दिन और रात की ड्यूटी को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

दोनों महिला डाक्टरों ने सीएमओ कार्यालय में आमद कराई है, लेकिन ड्यूटी चार्ट फाइनल न होने से जिला अस्पताल नहीं पहुंचीं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें