फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पुलिस का बर्ताव: औरैया में तैनात आशुलिपिक के साथ हुई थी दो लाख की ठगी, तीन साल बाद दर्ज किया केस

Wed, 27 Sep 2023 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुष्पा ने बताया कि 16 से 20 दिसंबर 2020 के बीच उनके सैलरी अकाउंट से दो लाख रुपये 20 बार एटीएम से निकाले गए। उन्होंने 28 नवंबर 2020 को दबौली में एक एटीएम से पैसा निकालने का प्रयास किया, लेकिन एटीएम फंस गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात आशुलिपिक के साथ दिसंबर 2020 में दो लाख की ठगी हो गई। पीड़िता ने लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करने के बजाय मामले को ही टरका दिया। पुलिस अफसरों के चक्कर लगा-लगाकर पीड़ित भी हार गए लेकिन अब अचानक केस दर्ज होने से हैरान हैं।

विज्ञापन

गुजैनी सेक्टर ई-निवासी पुष्पा यादव औरैया जिलाधिकारी कार्यालय में आशुलिपिक हैं। पुष्पा ने बताया कि 16 से 20 दिसंबर 2020 के बीच उनके सैलरी अकाउंट से दो लाख रुपये 20 बार एटीएम से निकाले गए। उन्होंने 28 नवंबर 2020 को दबौली में एक एटीएम से पैसा निकालने का प्रयास किया, लेकिन एटीएम फंस गया।
पीछे खड़े युवक ने मदद के बहाने उनके कार्ड बदल दिया। इसकी जानकारी 21 दिसंबर को हुई जब वह एटीएम से पैसे निकालने गई। इसके बाद 23 दिसंबर को बर्रा थाने में शिकायत दर्ज करा दी। हालांकि घटनास्थल गोविंदनगर थानाक्षेत्र में आने के नाम पर शिकायत तीन साल तक बर्रा और गोविंदनगर थाने के बीच झूलती रही। सोमवार रात गोविंदनगर पुलिस ने केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें