फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिल्ली की फ्लाइट में घुसी मधुमक्खियां, बाहर निकले यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोहरे के कारण शुक्रवार को भी दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद की फ्लाइट अपने समय से देरी से आई। वहीं, दिल्ली के फ्लाइट में मधुमक्खियां घुस गईं। इस दौरान यात्री बाहर निकल आए। कुछ यात्रियों ने रैंप के पास मधुमक्खी का छत्ता होने की बात कही। साथ ही कुछ विदेशी यात्रियों ने इसके फोटो और वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए।
विज्ञापन


कोहरे और धुंध के कारण फ्लाइट की टाइमिंग भी लड़खड़ा रही है। शुक्रवर को अपने तय समय से फ्लाइट 50 मिनट की देरी से 12:55 बजे बंगलूरू की फ्लाइट कानपुर पहुंची। दोपहर 1:40 बजे पर बंगलूरू के लिए उड़ान भरी। इसी तरह अपने तय समय से एक घंटे 22 मिनट की देरी पर हैदराबाद की फ्लाइट दोपहर 2:07 बजे कानपुर पहुंची। 2:52 बजे पर हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। दिल्ली की फ्लाइट भी 30 मिनट की देरी से दोपहर 2:30 बजे पर कानपुर पहुंची। जिसने दोपहर 3:48 बजे पर दिल्ली के लिए उड़ान भरी। ऐसे ही मुंबई की फ्लाइट 37 मिनट की देरी पर दोपहर 3:12 बजे कानपुर पहुंची। जिसने शाम 4:35 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी।
लखनऊ की रहने वाली विदुषी मिश्रा ने बताया कि उनके माता-पिता कानपुर में रहते हैं। वह उनसे मिलने आई थीं और किसी काम से दिल्ली जा रही थीं। शुक्रवार को उनकी फ्लाइट थी। फ्लाइट जब रनवे पर लग गई थी तब पैसेंजर को लेकर तीन बस हवाई जहाज की ओर जा रही थीं। इस बीच बहुत सारी मधुमक्खियां सामने आ गईं। कुछ मधुमक्खियां रनवे पर खड़े प्लेन के अंदर चली गईं। उन्होंने देखा कि फ्लाइंग रैंप पर मधुमक्खियां का छत्ता लगा था। उनकी फ्लाइट दोपहर 2:40 बजे पर जानी थी लेकिन खराब मौसम की वजह फिर मधुमक्खियों की वजह से फ्लाइट दोपहर 3:50 बजे शहर से उड़ी।
विज्ञापन


इंसेट

पहले भी घुस चुका चूहा

चकेरी एयरपोर्ट पर बीते 21 सितंबर को दिल्ली जाने वाले इंडिगो का विमान एक चूहे की वजह से तीन घंटे तक उड़ान नहीं भर सका था। दोपहर 2:55 बजे विमान को उड़ान भरना था। पांच मिनट पहले ही एक यात्री ने चूहे को विमान के अंदर दौड़ता देखा। क्रू मेंबर को सूचना दी। वहीं शुक्रवार को मधुमक्खी आने से यात्रियों ने नाराजगी जताई।


विमान का गेट न खुलने से 145 यात्री 30 मिनट अंदर फंसे रहे थे


बीते 26 अक्टूबर को मुंबई से कानपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लैंड होने के बाद भी उसका गेट नहीं खुला था। यह फ्लाइट दोपहर करीब 3:46 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी लेकिन विमान के गेट के न खुलने से लगभग 145 यात्री करीब 30 मिनट तक अंदर ही फंसे रहे। छोटे बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों की हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें