फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नानाराव पार्क में फेस-1 के तहत सुंदरीकरण शुरू, आकर्षण बढ़ाने के लिए पशु-पक्षियों के स्टैच्यू लगाए

Wed, 21 Dec 2022 09:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

केएससीएल ने फेस-1 के तहत ऐतिहासिक नानाराव पार्क में सुंदरीकरण शुरू कराया है। इसके तहत बच्चों को आकर्षित करने के लिए पशु-पक्षियों के स्टैच्यू लगाए जा रहे हैं। इनमें हाथी, घोड़ा, शुतुरमुर्ग, पंख फैलाए मोर आदि देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
नानराव पार्क में लगे स्टेचू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आजादी के मूक गवाह रहे नानाराव पार्क में दर्शकों को हाथी, घोड़ा, शुतुरमुर्ग, कंगारू, पंख फैलाए मोर आदि पशु-पक्षी भी नजर आएंगे। सोमवार को पार्क के सुंदरीकरण के तहत स्टैच्यू लगाए गए। साथ ही, पार्क के अन्य स्थानों पर पौधरोपण के साथ ही दो साल तक रखरखाव का भी ठेका दिया गया है।

विज्ञापन

कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने करीब नौ करोड़ रुपये से नानाराव पार्क का फेस-1 के तहत सुंदरीकरण कराया है। अब फेस-2 के तहत उद्यानीकरण सहित अन्य सुंदरीकरण कार्य शुरू कराए गए हैं। इसी योजना के तहत इस पार्क के खाली स्थानों में पशु-पक्षियों के आकर्षक स्टैच्यू बनाए जा रहे हैं।
केएससीएल के प्रभारी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि ढाई करोड़ रुपये से नानाराव पार्क सुंदरीकरण फेस-2 के इस पार्क में हार्टिकल्चर सहित सुंदरीकरण कार्य कराए जा रहे हैं। पार्क में जहां-जहां भी खाली जगह है, वहां विभिन्न तरह के पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को आकर्षित करने के उद्देश्य से वहां पशु-पक्षियों के स्टैच्यू भी लगाए जा रहे हैं। बैडमिंटन स्थल में भी सुधार कार्य होंगे। ठेकेदार दो साल तक पौधों का रखरखाव करेगा। इस बीच यदि कुछ पौधे नष्ट हुए, तो उनके स्थान पर नए पौधे लगाएगा। जितने पौधे लगेंगे, दो साल बाद उनकी गिनती होने के बाद ही पूरा भुगतान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें