फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बीबीए छात्र को बी.फार्मा छात्रों ने बेरहमी से पीटा, मां बोली- वीडियो किया वायरल, आरोपी छात्र निलंबित

Sat, 20 May 2023 12:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर के रूमा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्र को साथी छात्रों ने बुरी तरह पीटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायल छात्र फैज एजाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर के रूमा स्थित केआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में छात्रों में मारपीट हो गई। शुक्रवार दोपहर बी.फार्मा के आधा दर्जन से अधिक दबंग छात्रों ने बीबीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र को लात घूंसों से जमकर पीट डाला। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया।

विज्ञापन

सूचना पर परिजनों ने छात्र को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस ने मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी बी.फार्मा के चार छात्रों को कॉलेज से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, केआईटी कॉलेज रूमा में मछलीटोला मेस्टनरोड निवासी फैज एजाज (30) बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। मां ईशा एजाज ने पुलिस को बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। शुक्रवार दोपहर बेटा फैज एजाज एक छात्रा संग कॉलेज की कैंटीन में बैठा हुआ था।

विज्ञापन

छात्र के मरणासन्न होने पर हुए फरार
तभी बी.फार्मा अंतिम वर्ष का छात्र हंसपुरम नौबस्ता निवासी वर्चस्व त्रिपाठी अपने आधा दर्जन साथियों के साथ आकर अचानक बेटे पर हमला कर दिया। लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। छात्र के मरणासन्न होने पर सभी भाग निकले।

छात्र की हालत गंभीर है
कॉलेज प्रबंधन ने घरवालों को जानकारी दी। फैज को हैलट में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। केआईटी कॉलेज के चीफ प्राक्टर डॉ. विकास पांडेय ने बताया कि छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें बीबीए का छात्र फैज एजाज घायल है।
विज्ञापन

चार छात्रों को प्रबंधन ने निलंबित किया
मामले में आरोपी चार छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी महाराजपुर योगेश सिंह ने बताया कि मारपीट के आरोपित छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घायल छात्र का इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपी छात्रों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें