फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बार कौंसिल ने विवि के अनुरोध को माना, एलएलबी के छात्रों को मिली राहत, दे सकेंगे पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा

Sun, 10 Jul 2022 09:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बार कौंसिल ने एलएलबी और बीए-एलएलबी के छात्रों को दी राहत दी है। दरअसल, कौंसिल ने विवि के अनुरोध को मान लिया है। इससे एक हजार छात्र पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा दे सकेंगे। 
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विवि और संबद्ध लॉ कॉलेजों के पांचवें सेमेस्टर के एलएलबी और बीए-एलएलबी के एक हजार छात्रों को बार कौंसिल ने राहत दी है। इन छात्रों की प्रथम सेमेस्टर में बैक लगी थी। बिना बैक पेपर में पास हुए ये छात्र पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दे सकते थे। अब बार कौंसिल के आदेश के बाद इन छात्रों को 14 जुलाई से होने वाले सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन

पांचवें सेमेस्टर में पहुंचे छात्रों ने कोरोना काल में पहले सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। इसमें एक हजार छात्रों की बैक लगी थी। विवि ने इसके बाद प्रथम सेमेस्टर की बैकपेपर परीक्षा नहीं कराई और छात्र पांचवें सेमेस्टर तक पहुंच गए। नियमत: छात्र पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा तभी दे सकते हैं, जब वे प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर में पास हों। 

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे में विवि प्रशासन ने बार कौंसिल से छात्रों को बिना बैक पेपर कराए ही सेमेस्टर परीक्षा कराने की मांग की थी। अब बार कौंसिल ने केवल इसी साल के लिए अपने नियमों में बदलाव किया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि छात्रों को परीक्षा देने के लिए फॉर्म भरने की अनुमति दे दी गई है। इसका रिजल्ट बैक पेपर क्वालीफाई करने के बाद घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें