हम लोग सभी बिंदुओं पर विचार कर रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं लगी है। नामांकन निर्धारित कार्यक्रम के तहत होगा। याचिका व्यक्तिगत कारणों से दाखिल की गई है। लगाए गए आरोप निराधार हैं। मतदाता सूची देने की जिम्मेदारी कार्यकारिणी की होती है। मतदाता सूची मिलते ही चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। दो माह के अंदर ही चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एल्डर्स कमेटी के लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं है। समय आने पर हाईकोर्ट में पक्ष रखा जाएगा। -धर्मवीर सिंह गौर, एल्डर्स कमेटी चेयरमैन
चुनाव के लिए पांच दिन तक भारी पुलिस बल की जरूरत पड़ती है। सावन के महीने में चल रहे सोमवार, अन्य त्योहारों, परीक्षाओं व मतदान स्थल की उपलब्धता को लेकर असमंजस है। एल्डर्स कमेटी द्वारा मतदान की तय की गई तारीख आठ अगस्त पर चुनाव कराना संभव नहीं लग रहा। मतदान और मतगणना दोनों अगस्त में ही होगी। एल्डर्स कमेटी से वार्ता के बाद नई तारीख घोषित की जाएगी। -आनंद प्रकाश तिवारी, जेसीपी