एचडीएफसी बैंक कर्मी विशाल अग्रवाल की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि अवैध संबंधों के चलते प्रेमिका के रिश्तेदार ने विशाल की सरिया से सिर पर कई वार करके हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी और विशाल की प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त सरिया, मृतक का लैपटॉप और स्कूटी भी बरामद कर लिया है।
संजय नगर थाना नौबस्ता निवासी विशाल अग्रवाल एचडीएफसी बैंक कृष्णा टावर शाखा में काम करता था। 7 सितंबर को विशाल बैंक से निकलने के बाद माल रोड पर स्थित एक डॉक्टर के यहां इलाज कराने के लिए गया था। इसके बाद उसने पास के मेडिकल स्टोर से दवा ली लेकिन रात 10:00 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसके फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ था।
काफी खोजबीन के बाद भी जब कहीं पता नहीं चला तो रात 3:00 बजे विशाल के बड़े भाई अंशुल अग्रवाल ने थाना नौबस्ता जाकर पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में जुटी पुलिस ने जब विशाल के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई, तो उसकी लास्ट लोकेशन नाना राव पार्क निकली। जिस नंबर से आखरी बार बात हुई उसके एड्रेस पर जाकर पता किया गया। वह नंबर किसी युवक का था जो कि वहां पर नहीं रहता था। पुलिस ने विशाल के दोस्तों से संपर्क किया तो पता चला कि यह नंबर कोई लड़की इस्तेमाल करती है।