फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक चोरी का मामला: चार दिन में 500 संदिग्धों से पूछताछ, फिर भी खाली हाथ, दो आईपीएस तफ्तीश में जुटे

Tue, 27 Dec 2022 11:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
kanpur bank robbery - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की भौंती शाखा में सुरंग बनाकर 1.8 किलो सोना चोरी करने के मामले में पुलिस के चार दिन बाद भी हाथ खाली हैं। सर्विलांस व क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। अब तक करीब 80 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। 500 संदिग्धों से पूछताछ की गई।

विज्ञापन


22 दिसंबर की रात बैंक में सुरंग बनाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। दूसरे दिन सुबह घटना की जानकारी हुई थी। सचेंडी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी। डीसीपी पश्चिम के साथ ही डीसीपी साउथ की टीम भी लगाई गई है। बैंक कर्मी उनके परिजनों, आसपास रहने वाले लोगों से पुलिस ने पूछताछ की।

इसके बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सर्विलांस टीम ने भी दो सौ नंबर चिह्नित किए हैं, जो घटनास्थल पर सक्रिय रहे। कुछ ऐसे हैं जिनकी लोकेशन अचानक से बदल गई। ये सभी शक के दायरे में हैं। इनमें से एक दर्जन मोबाइल नंबर पर शक गहरा गया है। इन सभी की कुंडली पुलिस खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें