फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर कार-ट्रक टकराए, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह कोहरे के कारण तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

बरेली के बारादरी थानाक्षेत्र के आनंद बिहार संजय नगर निवासी मनीष कुमार चित्रकूट जा रहे थे। ताखा के पास कोहरे के कारण उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस व यूपीडा टीम ने दोनों वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाया और घायल को सीएचसी भेजा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चित्रकूट की ओर जाने वाली लेन पर ताखा के पास पुल का काम चल रहा है। इस कारण दोनों तरफ के वाहनों को एक ही लेन से गुजारा जा रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ऊसराहार थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि कार चालक के हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें